फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घंटे गुल रही अशोक कॉलोनी से सटे इलाकों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम में बदलाव होते ही बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने का सिलसिला शुक्रवार रात को भी जारी रहा। तेज हवा चलते ही अशोक कॉलोनी से सटे इलाकों की बत्ती गुल हो गई। करीब तीन घंटे बाद सप्लाई की गई। दूसरे दिन शनिवार को भी दिन में बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन

बुधवार रात को मौसम बिगड़ने के साथ ही शहर वासियों के सामने बिजली संकट के हालात बन गए थे। बृहस्पतिवार को रात भर बत्ती गुल रही थी, जिसको सुधार के बाद शुक्रवार दोपहर तक सुचारु किया जा सका था। फॉल्ट न मिलने के कारण मौसम खराब होते ही अशोक कॉलोनी और आसपास के इलाकों में बिजली संकट का अनुमान खुद पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी लगा रहे थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे ऐसा ही हुआ। तेज हवा चलते ही व्यवस्था चरमरा गई और बत्ती गुल हो गई। अशोक कॉलोनी, गांधी स्टेडियम रोड समेत कई इलाकों में अंधेरा छा गया। करीब तीन घंटे तक लोगों को बिजली न होने से परेशान होना पड़ा। एसडीओ रनवीर सिंह ने बताया कि तेज हवा के चलते कुछ समय के लिए ब्रेकडाउन लेना पड़ा था। अब सप्लाई सुचारु ढंग से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें