फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश के लंबो स्वरूप की पूजा की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव के चलते बुधवार को खेकड़ा नगर स्थित सीतराम मन्दिर में कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के लम्बो स्वरूप की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर किया। पंडित यज्ञेश शास्त्री ने कहा कि भगवान गणेश हमेशा सभी का मंगल करते हैं। उनकी सच्ची भक्ति करने से कार्य में कभी व्यवधान उत्पन्न नहीं होता। भजन कीर्तन के बीच श्रद्धालु भाव विभोर होकर रात्रि भर झूमते रहे। इस दौरान प्रवीन शर्मा, जयबीर सिंह, विपिन शर्मा, अंकुर गौड़, राजेंद्र गोस्वामी, हरिओम शर्मा, देवेश शर्मा, सन्नी गुप्ता, संजय वर्मा, मनी गुप्ता, मुकेश गुप्ता, भूपेश गुप्ता, विनोद अग्रवाल, राजेश वर्मा, मधुर अग्रवाल, अनीता शर्मा, अमित कुमार, राजेश गुप्ता, स्वेता कौशिक, सपना गोस्वामी, प्रेम शंकर, दीक्षा यादव, मोहनी, बिजेंद्र, प्रिंस कौशिक, उमेश कौशिक, डब्बू, जयकुमार कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बालाजी मंदिर एवं अर्वाचीन इंटर कालेज में आयी संगीत पार्टी ने भगवान गणेश को समर्पित भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। इस दौरान मीनाक्षी शर्मा, पुनीत शर्मा, अनुज शर्मा, नरेश शर्मा, बालाजी मंदिर में पंडित विपिन शास्त्री, अशोक गुप्ता, विपुल गुप्ता, राजू गुप्ता, संदीप गुप्ता, सचिन गुप्ता, राजेंद्र कुमार, विशाल धामा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें