फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति उपचुनाव को हुए पांच नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
20 पीबीटीपी 08
विज्ञापन


जिला योजना समिति उपचुनाव के लिए हुए पांच नामांकन

पिछड़ा वर्ग के एक पद के लिए नहीं दाखिल हुआ कोई पर्चा

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिला योजना समिति के उपचुनाव के मंगलवार को चार पदों के सापेक्ष पांच नामांकन हुए। इसमें पिछड़ा वर्ग के एक पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ जबकि अनारक्षित वर्ग के दो पदों के लिए तीन और आरक्षित महिला के एक पद के सापेक्ष दो नामांकन हुए।
विज्ञापन

जिला योजना समिति के नगर निकाय के प्रतिनिधियों से चुने जाने वाले चार पदों पर उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम वंदना त्रिवेदी के समक्ष प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चली इस नामांकन प्रक्रिया में चार पदों के सापेक्ष पांच प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। इसमें अनारक्षित वर्ग के दो पदों के सापेक्ष तीन प्रत्याशियों क्रमश: पीलीभीत पालिका से संजीव सक्सेना, बीसलपुर से फिरासत वेग और पूरनपुर से शैलेंद्र गुप्ता ने नामांकन पत्र जमा किया। अनारक्षित महिला वर्ग के एक पद के सापेक्ष दो प्रत्याशियों क्रमश: पुष्पा उपाध्याय व राजदा बी ने नामांकन कराया। वहीं पिछड़ा वर्ग के एक रिक्त पद के लिए कोई नामांकन जमा नहीं हुआ जिससे यह पद पुन: रिक्त रह गया। चार बजे के बाद से नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें सभी नामांकन वैध पाए गए। अब 24 मार्च को नाम वापसी होगी। इसमें यदि दोनों वर्गों मेें एक एक नामांकन वापस हो जाता है तो निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है लेकिन इसके आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 28 मार्च को मतदान कराना पड़ेगा। नामांकन के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम अमरिया वंदना त्रिवेदी के अलावा निर्वाचन कार्यालय के महेंद्र गंगवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें