पीलीभीत। भाजपा जिला उपाध्यक्ष की मोबाइल की दुकान पर रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस अग्निकांड में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन सहित करीब दो लाख का नुकसान हो गया।
जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह की रंगीलाल चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। दुकान में मोबाइल बिक्री के साथ रिपेयरिंग व रिचार्ज आदि भी की जाती है। शनिवार रात को राके श दुकान बंद कर घर चले गए। रात को करीब चार बजे उनकी दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं और लपटें उठने पर आसपास के लोगों को कुछ गड़बड़ी लगी जिसपर उन्होंने पास जाकर देखा तो दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा था। इस पर लोगों ने सूचना राकेश सिंह व फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान मेें रखा कंप्यूटर, लैपटॉप, कई मोबाइल व रिचार्ज कूपन सहित लगभग दो लाख का माल जलकर नष्ट हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है।