फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, नहीं ले जा सकेंगे सेलफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मतगणना के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। गुजरते दिन के साथ प्रशासन की तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। मतगणना में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन गंभीर है। इसके लिए नवीन मंडी में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जैसे-जैसे 23 मई की तारीख करीब आती जा रही है, ठीक वैसे ही जिला प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है। इसको लेकर प्रशासनिक अफसर लगातार नवीन मंडी में मतगणना को लेकर चल रही तैयारियों को परख रहे हैं। मतगणना के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की खामी न रह जाए इसको लेकर खासा बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा के लिए मतगणना के दिन मंडी परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति गणना परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। मंडी के गेटों पर मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी तैनात रहेंगे। प्रत्याशियों और मतगणना अभिकर्ताओं पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। गणना के दौरान प्रत्याशी, निर्वाचन अभिकर्ता और गणना अभिकर्ता में से कोई एक ही व्यक्ति एक समय पर गणना पंडाल में उपस्थित रह सकेगा। किसी भी विधानसभा क्षेत्र का गणना अभिकर्ता अपनी निर्धारित सीट छोड़कर दूसरे स्थान पर नहीं जा सकेगा। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना स्थल पर किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इधर, नवीन मंडी में मतगणना को लेकर चल रही तैयारियां डीएम ने प्रशासनिक अफसरों के साथ देखी और अफसरों को दिशा निर्देश दिए।

चौराहों पर भी मुस्तैद रहेगी पुलिस
सुरक्षा के लिए केवल मंडी ही नहीं बल्कि सड़कों पर भी पुलिस मुस्तैद रहेगी। शहर के छतरी चौराहे, असम चौराहे, मंडी गेट असम रोड, रामलीला पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा। जो चेकिंग कर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को गणना स्थल की ओर जाने से रोकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें