फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की भूमि पर कब्जा, डीएम से हुई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तालाब की भूमि पर अवैध तरीके से प्रधानमंत्री आवास और शौचालय निर्माण कराए जाने की शिकायत डीएम से की गई है। ग्राम पकड़िया नौगवा के पीपी सिंह ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम पुरवा भूड़ा में स्थित तालाब की भूमि पर लेखपाल व सचिव की मिलीभगत से अपात्रों द्वारा प्रधानमंत्री आवास व शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व में इस मामले की शिकायत तहसीलदार से की गई। जिसके बाद चार सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित कर दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक शनिवार को जांच टीम द्वारा उनका पक्ष रखने के लिए गांव बुलाया गया। यहां पहुंचने पर उनके साथ बेवजह शिकायत करने की बात कहकर टीम द्वारा अभद्रता की गई। पीड़ित ने तालाब की भूमि पर हो रही अवैध निर्माण हटवाने के साथ ही मामले की जांच उपरांत दोषी सचिव और लेखपाल पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें