फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज कांड: शिवसैनिकों ने देशद्रोहियों का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड..........
विज्ञापन

कासगंज कांड: शिवसैनिकों ने फूंका पुतला
जुलूस निकालकर गैस चौराहा पहुंच किया प्रदर्शन, नारेबाजी
दोषियों को फांसी और मृतक को शहीद का दर्जा देने की मांग
28 पीबीटीपी 1,2
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। कासगंज में गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल के विरोध में रविवार को शिवसैनिकों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। नखासा स्थित मंदिर पर एकत्र हुए शिवसेना कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर गैस चौराहा पहुंचे और दोषियों को फांसी देने की मांग करते हुए देशद्रोहियों का पुतला दहन किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी को ज्ञापन सौंप प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब दस बजे जिला प्रमुख दीपक वर्मा, नगर प्रमुख शैली शर्मा की अगुवाई में शिवसेना कार्यकर्ता मोहल्ला नखासा स्थित मंदिर में जमा हुए। इसके बाद हाथ में तिरंगा लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर गैस चौराहा पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए शिवसैनिकों ने देशद्रोहियों का पुतला फूंका। अंत में मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को ज्ञापन सौंप प्रदर्शन खत्म किया। उन्होंने कासगंज कांड में मरने वाले चंदन को शहीद का दर्जा देने, उसके परिवार को 50 लाख आर्थिक मदद व एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की। इसके अलावा दोषियों को फांसी देने की मांग की गई। इधर, शिवसैनिकों के प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहा। सुबह से ही गैस चौराहा व मोहल्ला नखासा में विशेष चौकसी बरती गई। सदर कोतवाल एसके सिंह, एचएसओ सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम, एसओ महिला थाना सुमन संधू, कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे। अफसर प्रदर्शन को लेकर मातहतों से जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें