खेकड़ा (बागपत)।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में दिल्ली की टीम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम को हराया। इसमें बल्लेबाज सोनू को मैन ऑफ दा मैच घोषित किया।
गणतंत्र दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मैच का खेकड़ा और दिल्ली की टीम के बीच खेला गया। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने टास उछालकर किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने निर्धारित पच्चीस ओवर में चार विकेट खोकर सोनू के 83, सन्नी के 25, श्याम के 13 एवं अज्जू के 20 रन की बदौलत चार विकेट खोकर 206 रन बनाए। विपक्षी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम के गेंदबाज साहिल कौशिक ने दो और सलीम व इरशाद ने एक एक विकेट लिया। जवाब में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम केवल 153 रन ही बना पाई। इसमें बल्लेबाज करतार ने 42, अक्षय ने 21 एवं पुष्पेंद्र ने 17 रन का योगदान दिया। दिल्ली के टीम के गेंदबाज दीपक ने दो, सन्नी, श्याम, कमल नितिन ने एक एक विकेट लिया। दिल्ली टीम के बल्लेबाज सोनू को मैन ऑफ दा मैच घोषित किया। साथ ही विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । मैच की अंपायरिंग नौशाद और सागर ने की। स्कोर जतिन कौशिक रहे।