फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से ठप है गन्ना तौल, किसान परेशान

विज्ञापन
गन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम लखाखास के गन्ना क्रय केन्द्र पर तीन दिनों से तौल नही हो रही है। इससे क्रय केंद्र पर ट्रालियां लेकर आए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे की बजाज शुगर मिल की ओर से गांव लखाखास में गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। इस क्रय केंद्र पर मजदूर न होने के कारण 20 नवंबर से तौल ठप है। इससे गन्ना लेकर आ रहे किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि मजूूदर होने के बाद भी ट्रक आने के इंतजार में कई कई दिन रुकना पड़ता है अब मजदूर न होने से ट्रक उपलब्ध होने के बाद भी तौल नहीं हो पा रही है जिससे ठंड के मौसम में किसानों को क्रय केंद्र पर ही रात गुजारनी पड़ रही है। तौल न होने के चलते बड़ी संख्या में गन्ना भरी ट्रालियां क्रय केंद्र पर एकत्र हो चुकी हैं। सेंटर इंचार्ज सुरेश यादव ने बताया कि 20 नबम्बर को ठेकेदार की लेबर चली गई थी जिससे दिक्कत आ रही है। मजदूरों की व्यवस्था की जल्द तौल शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें