खेकड़ा (बागपत) ।
क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर में तालाब की सफाई का मलबा मार्ग पर डाले जाने से लोग आए दिन घायल हो रहे हैं। परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर मार्ग पर पडे़ मलबे को उठवाने की मांग की।
सोमवार को क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर के लोगों ने गांव में तालाब के समीप एकत्र होकर प्रदर्शन कर कहा कि गांव के तालाब की गंदगी को सफाई अभियान के चलते निकलवाकर गांव में मार्ग पर डाला जा रहा है। इससे आसपास रहने वालों को परेशानी होती है। वही आवागमन के दौरान लोग मार्ग पर मलबे में फिसल कर आए दिन घायल हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जनहित में मार्ग पर पडे़ मलबे को उठवाने की मांग की। इस दौरान, अनिल, रोशन, संदीप, सुरेंद्र, दिनेश, विकास, सुरेश, सोनू आदि मौजूद रहे।