फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैसके दाम बढ़ाने पर लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी करने के विरोध में महिलाओं और पुरुषों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से अविलंब बढे़ गैस के दाम घटाने की मांग की।
घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में सोमवार को नगर के मोहल्ला औरंगाबाद मेें महिला और पुरुष एकत्र हुए। जहां उन्होंने प्रदर्शन कर कहा कि सरकार की आम जनता के प्रति विरोधी नीतियों के कारण आये दिन घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में वृद्धि की जा रही है। इसके चलते लोगों को महंगाई के दौर में ओर अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार लगातार गैस के दाम बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने पर लगी है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने लगातार घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ाकर रसोई का खर्च बढ़ा दिया है। इससे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका चुनाव में जवाब दिया जाएगा। इस दौरान सीमा, पूनम, बबीता, शबनम, रुखसाना, नीलम, संतोष, नरेंद्र, विकास आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें