फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले 11 लोगों पर मुकदमा

Tue, 25 Jul 2017 07:27 PM IST
बदायूं/मूसाझाग। 
विज्ञापन
11 people sued for the change of religion - फोटो : 11 people sued for the change of religion
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इनमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। मामला मूसाझाग थाने के गांव मझारा का है। गांव की एक महिला ने मंगलवार को अपने पति के साथ एसएसपी चंद्र प्रकाश से मिलकर गांव के एक पक्ष के लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मझारा गांव की मुन्नी देवी ने कई साल पहले धर्म परिवर्तन कर जयवीर सिंह से शादी कर ली थी। मुन्नी देवी और जयवीर के चार संतानें भी हैं। मुन्नी देवी का आरोप है कि इससे कुछ लोग खफा हो गए। वह उस पर पति समेत धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। धर्म परिवर्तन न करने पर ये लोग उसे परिवार समेत गांव से पलायन को मजबूर कर रहे हैं। उस पर लगातार परिवार के साथ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 16 जुलाई को शाम करीब पांच बजे इन लोगों ने उससे मारपीट भी की। मंगलवार को मुन्नी देवी अपने पति जयवीर के साथ एसएसपी चंद्र प्रकाश से मिली। उन्होंने पूरे मामले की एसएसपी को जानकारी दी। इस पर एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। थाना मूसाझाग पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें वली मोहम्मद नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसओ अशोक सिंह सोलंकी ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें