फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 2.18 लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाएं जांचेंगे 1021 परीक्षक

Mon, 17 Mar 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर का ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज।फाइल फोटो - फोटो : राधाकुंड में चरकुला नृत्य करतीं महिला कलाकार
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी अंतिम रूप में है। बोर्ड ने विषयवार परीक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। जिले में 2,18,660 उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इसके लिए 1021 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 18 मार्च को परीक्षकों का प्रशिक्षण होगा और 19 मार्च से मूल्यांकन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की काॅपियों के मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एक ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और दूसरा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों पर मूल्यांकन से संबंधित तैयारियों को पूरा किया गया है। इसमें ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की 93039 कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इसके लिए 364 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। यहां 39 उप प्रधान परीक्षकों की निगरानी में मूल्यांकन कार्य होगा।
इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की 1,25,621 कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इसके लिए 657 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 66 उप प्रधान परीक्षक मूल्यांकन कार्य की निगरानी करेंगे। 18 मार्च को परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 19 मार्च से मूल्यांकन शुरू होगा। डीआईओएस डॉ. अंचल मिश्रा ने बताया कि मूल्यांकन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। परीक्षकों का 18 मार्च को प्रशिक्षण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें