खेकड़ा (बागपत)।
न्यू तहसील बार एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी के वकीलों से अभद्र व्यवहार करने पर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। साथ ही डीएम से एसडीएम का शिकायत करने का निर्णय लिया।
सोमवार को न्यू तहसील बार एसोसिएशन खेकड़ा के सदस्यों की अधिवक्ता हाल में बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने कहा रविवार को तहसील में शांति भंग की धारा में एसडीएम के न्यायालय में पुलिस द्वारा भेजे चार आरोपियों के सभी जमानत के कागज लगाकर जमानती कागजात तैयार कर जब न्यायालय की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक बताया गया न्यायालय से चारों को जेल भेजा जा रहा है। तभी अधिवक्ता हरिओम शर्मा समेत दो अधिवक्ता समीप में स्थित उपजिलाधिकारी के आवास पर पहुंचे और उन्होंने एसडीएम से कहा जब उनके जमानत के कागज तैयार हैं। इस संबंध में पहले ही बता दिया गया है, तो फिर जेल भेजने का परवाना क्यों तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने दोनों अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम के व्यवहार के कारण अनिश्चितकालीन के लिए कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा जब तक एसडीएम का यहां से तबादला नहीं होगा, तब तक कोई वकील काम नहीं करेगा । बार के अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने कहा बिना जमानतियों के शपथ पत्र और अधिवक्ता द्वारा शिनाख्त किए बिना कोई जमानत स्वीकार न की जाए। उन्होंने कहा कार्य बहिष्कार के दौरान कोई भी अधिवक्ता कार्य करता मिला तो उस पर दो हजार रुपये दंड लगाया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्यागी ने की। संचालन राजेश कुमार ने किया। इसमें विशाल धामा एडवोकेट, विनोद बंसल, सुरेंद्र धामा, हरीश कुमार, सौरभ यादव, लोकेंद्र ढाका, आशुतोष शर्मा, नवीन त्यागी, राकेश कौशिक, नवाब सिंह धामा, भूपेंद्र धामा, रामेश्वर दयाल पंवार, सुरेंद्र पाल शर्मा, अनिता शर्मा, सचिन धामा आदि रहे।