खेकड़ा (बागपत)। नगर की लाइनपार बस्ती के समीप रात्रि करीब आठ बजे ट्रेन की चपेट में आकर 45 वर्षीय व्यक्ति के दोनों हाथ कटने के साथ सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस घायल व्यक्ति को लेकर सीएचसी पहुंची। पुलिस ने घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार बेहोशी की हालत में पड़ा व्यक्ति सरसों के तेल से भरी एक शीशी एवं पालीथिन में घरेलू सामान लिए हुए था। पुलिस के अनुसार व्यक्ति के दोनों हाथ कट गए। देर रात्रि घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हुई।