फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में सिर्फ 10 शिकायतें हुईं निस्तारित

Tue, 21 Jun 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
तहसील द‌िवस - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
जनसमस्याएं सुनने को जिले की तीनों तहसीलों में तहसील दिवस आयोजित किए गए। इनमें 161 शिकायतें प्राप्त हुईं लेकिन मौके पर निस्तारण सिर्फ दस शिकायतों का ही हो सका।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर तहसील में डीएम मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। बारिश के चलते यहां फरियादियों की संख्या काफी कम रही। इसमें कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका। तहसील दिवस के बाद डीएम ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान एसपी मुनिराज जी., एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन, सीओ सिटी निर्मल सिंह विष्ट, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, कृषि उपनिदेशक एके सिंह, डीसी मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, डीपीआरओ देवेंद्र कुमार, प्रभारी तहसीलदार राजीव निगम आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। एडीएम अजयकांत सैनी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 103 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से केवल तीन शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। यहां एसडीएम बीपी सिंह, सीओ बीपी सिंह, तहसीलदार नन्हेलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में हुए तहसील दिवस में 23 फरियादियों ने समस्याएं रखीं, इनमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। यहां सीओ राजेश्वर सिंह, तहसीलदार दिग्विजय सिंह, बीडीओ सतीश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें