फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिल्ली मार्ग पर संचालित होंगी 10 अतिरिक्त बसें, स्थानीय मार्गों पर भी बढ़ेंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। होली के पर्व को लेकर दिल्ली मार्ग पर विशेष व्यवस्था की जाएगी। बसों के फेरे बढ़ाए और संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय मार्गों पर भी फेरे बढ़कर यात्रियों को सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

होली के पर्व को लेकर रोडवेज डिपो के अफसरों की ओर कवायद शुरू कर दी गई है। दिल्ली, गुड़गांव, जयपुर, लखनऊ सहित अन्य शहरों में रहने वाले जिले के लोग होली पर्व मनाने घर आते हैं। इन यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की कोई समस्या न हो, इसको लेकर परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मौजूदा समय में दिल्ली मार्ग पर करीब 40 बसों का संचालन किया जा रहा है। त्योहार पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए यहां पर दस अन्य बसों को लगाया जाएगा। इसके साथ ही बरेली, पूरनपुर, बीसलपुर, सहित अन्य इलाकों में संचालित बसों के फेरों को बढ़ाकर यात्रियों को सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि यात्रियों को किसी तरह की कोई समस्या न हो। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराकर यात्रियों को सुविधा मुहैया कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-
पर्व के समय ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
होली पर्व पर रोडवेज बसों का संचालन करने वाले चालक व परिचालकों को परिवहन विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसको लेकर अफसर की और से आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें