फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 80 ऋण आवेदनों को मिली मंजूरी, वितरित किए गए 82 करोड़ के स्वीकृति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में लगे मेगा क्रेडिट शिविर में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के 80 ऋण आवेदनों को मंजूरी दी गई। करीब 82 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेगा शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा से आए सहायक महाप्रबंधक विवेक शर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक राजकुमार सेठ व नाबार्ड से आए डीडीएम सीपी त्रिवेदी ने दीप जलाकर किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। इसमें जनपद के विभिन्न बैंकों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, स्टैंड-अप इंडिया, मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के पात्र आवेदकों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग पीलीभीत आशीष गुप्ता, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक शर्मा व जनपद स्तरीय अधिकारी व लाभार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें