फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया के भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

Fri, 08 Feb 2013 01:44 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनंद कुमार के कम समय में बेशुमार दौलत अर्जित कर लेने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका दाखिल कर मायावती के भाई आनंद कुमार के कारोबार की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


आनंद पर आरोप है कि उन्होंने रियल स्टेट बिजनेस और पचास के करीब कंपनियों में करोड़ों का निवेश कुछ वर्षों के भीतर ही कर लिया। 2007 से पूर्व उनकी आमदनी बेहद मामूली थी। मायावती के मुख्यमंत्री बनने के बाद आनंद को सरकार द्वारा परोक्ष तौर पर फायदा पहुंचाया गया। याचिका पर पांच सप्ताह के बाद सुनवाई होगी।

दिनेश सिंह यादव द्वारा दाखिल याचिका पर उनके अधिवक्ता पवन भारद्वाज ने कहा कि आनंद कुमार ने रियल स्टेट के कारोबार में 7.50 करोड़ रुपया निवेश किया है। 2007 के बाद उन्होंने 49 कंपनियां स्थापित कर ली। इनका करोबार 750 करोड़ रुपये के करीब है। ये कंपनियां कौन सा कारोबार कर रही हैं इसकी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश शिवकीर्ति सिंह और न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता की खंडपीठ ने कहा कि याची अपनी मांग के संबंध में पहले सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को प्रत्यावेदन दे। इसके पांच सप्ताह बाद याची कोर्ट को पूरक शपथपत्र दाखिल कर बताए इस दौरान क्या कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें