फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के हत्यारों का सुराग देने पर मिलेंगे 10 हजार

Fri, 19 Apr 2013 06:44 PM IST
गाजियाबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जानवरों पर क्रूरता के खिलाफ काम कर रही अंतर्राष्ट्रीय संस्था पेटा ने कुत्तों के हत्यारों का पता देने वालों पर दस हजार रुपए का इनाम रखा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में कई कुत्ते पेड़ से लटके पाए गए थे। जिसके बाद पेटा ने यह कदम उठाया है।

जानवरों के हितों के लिए काम कर रहीं भाजपा नेता मेनका गांधी की पहल पर पुलिस कुत्तों के हत्यारे को पकड़ने पर सहमत हुई है।

संस्था ने इन हत्याओं के प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि कुत्तों को बुरी तरह से काटकर उनका शव पेड़ पर लटका दिया जाता है। यह किसी भी व्यक्ति की ओर से किया जा रहा यह अमानवीय काम है।
विज्ञापन


पेटा ने कहा कि जागरुक नागरिक कुत्तों की हत्या करने वालों की जानकारी इंदिरापुरम पुलिस को दें ताकि उन्हें पकड़ा जा सके। सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम दिय जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें