मुंबई से वाराणसी आने वाले स्पाइस जेट के विमान में रविवार को सिगरेट पी रहे एक यात्री को वाराणसी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। विमान में यात्री के सिगरेट जलाने के बाद हड़कंप मच गया। लोगों की सतर्कता से यात्री पर काबू पाया गया।
इस बाबत शिकायत एयरपोर्ट पर मिलते ही सीआईएसएफ के जवान और एयरलाइंस के सुरक्षा अधिकारी सक्रिय हो गए और विमान उतरते ही यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार पकड़ा गया यात्री आजमगढ़ का निवासी शकील अहमद खान है। पूछताछ कर मुचलका भरवाकर यात्री को छोड़ दिया गया।