फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन से अश्लील बातें करने पर मिली सजा

Sat, 26 Oct 2013 02:00 AM IST
अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पड़ोसन के मोबाइल पर कॉल करके अश्लील बातें करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस से शिकायत की बात पता चलने पर युवक ने अपनी करतूत स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


पंचायत में युवक को मुर्गा बनाकर पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई, जिस पर महिला ने युवक को जूते मारे।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मुहल्ले का है। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। वह बच्चों के साथ यहां अकेली रहती है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने करीब 15 दिन पहले किसी तरीके से महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। फिर कॉल करके अश्लील बातें शुरू कर दी।

महिला ने मना किया तो सिरफिरा घर में घुसकर इलाके में बदनाम करने की धमकी देता रहा।

बुधवार को बात हद से गुजरने पर महिला ने पति को बुलाकर अश्लील काल की पूरी कहानी सुना दी। कोतवाली में शिकायत की सुगबुगाहट से युवक के होश उड़ गए।

मोबाइल नंबर की आईडी से पकड़े जाने के डर में उसने महिला के घर पहुंचकर गुनाह स्वीकार कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्षों में फैसले के लिए तीसरे घर में पंचायत जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचों ने युवक को मुर्गा बनकर माफी मांगने की सजा सुनाई। फिर महिला ने युवक को पांच जूते मारे और मामले को वहीं पर रफादफा कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें