फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने बंद किया परिवार का हुक्का-पानी

Tue, 12 Mar 2013 03:12 PM IST
दोघट (बागपत)/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों के फरमानों के लिए बदनाम बागपत के एक गांव में एक बार फिर पंचायत में ऊल-जुलूल फैसला सुनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक पर इल्जाम लगाया गया कि उसने अपनी चचेरी बहन को शामली ले जाकर बेच दिया। इसपर बैठी पंचायत ने युवक के पूरे परिवार का हुक्का-पानी बंद करने का फरमान सुना दिया। इसपर अमल करते हुए गांव के दुकानदारों ने परिवार को सामान देने से मना कर दिया।  
विज्ञापन


दोघट क्षेत्र के एक गांव से 22 साल की लड़की दो साल पहले लापता हुई थी। सात दिन पहले सूचना मिली कि वह शामली में एक मिस्त्री के घर देखी गई है। इस पर पांच मार्च को परिवार के लोग वहां पहुंचे। इन लोगों ने वापस आकर बताया कि उसे उनके परिवार के ही एक युवक ने मिस्त्री को बेच दिया था। अब वह नहीं आ सकती।

इस जानकारी पर गांव में शुरू हो गया पंचायतों का दौर। पहले सात मार्च को पंच बैठे। इसके बाद 10 मार्च को 36 बिरादियों की पंचायत बुलाई गई, इसमें युवक पर लगे आरोप को गंभीर और शर्मनाक बताते हुए फरमान जारी कर दिया गया कि ऐसे परिवार से कोई वास्ता नहीं रखेगा, उसका हुक्का-पानी बंद किया जाता है।
विज्ञापन


ये कहते हैं युवक-युवती के पिता
-युवक के पिता ने बताया कि इसके बाद न तो गांव के दुकानदार उसे सामान दे रहे हैं। वह जुगाड़ चलाता है। न ही उसके जुगाड़ में कोई बैठ रहा है। लोग उससे बात भी नहीं कर रहे। उसका यह भी कहना है कि लड़की अपनी मर्जी से प्रेम प्रसंग में गई थी।
- लड़की के पिता का कहना है कि उसके परिवार के युवक ने गंदी हरकत की। उसके लिए पंचायत ने हुक्का-पानी बंद करने का जो फैसला सुनाया है, वह एकदम सही है। ऐसे के साथ ऐसा ही सलूक होना चाहिए।

-दोघट थाना के कार्यवाहक एसओ धन प्रकाश का कहना है कि लड़की के लापता होने और इस पर पंचायत होने का मामला उनके संज्ञान में है। वे इसे गंभीरता से दिखवा रहे हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई भी कराएंगे।
विज्ञापन


पंचायतों के कैसे-कैसे फरमान
-असारा गांव की पंचायत में महिलाओं के अकेले बाजार जाने पर पाबंदी लगाई गई थी।
-बसौद गांव की पंचायत में प्रेमी युगल को गोली मारने का फरमान जारी हुआ।
-अहेड़ा गांव की पंचायत में प्रेमी-प्रेमिका को जुदा कर उनकी अलग-अलग शादी का फैसला हुआ।
-बड़ौत की पंचायत में प्रेम प्रसंग में युवक के परिवार के बहिष्कार का फैसला हुआ।
-भड़ल में बीवी को तलाक देने वाले शौहर का हुक्का-पानी बंद कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें