फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: बहन को गोली से उड़ा कब्रिस्तान में दफनाया

Wed, 24 Jul 2013 02:04 AM IST
कांधला (शामली)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सरकार के तमाम कवायदों के बावजूद ऑनर किलिंग की वारदातों पर अंकुश नहीं लग रहा है। शामली में मंगलवार को इज्जत की खातिर एक और जान चली गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के घसौली गांव में प्रेम संबंधों के शक में एक भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और शव दफना दिया। मामले में आरोपी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और सबूत नष्ट करने का केस दर्ज कर लिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम को कब्र से शव निकालने की डीएम से अनुमति मांगी है।

घसौली निवासी एक युवती का गांव के ही एक युवक से काफी मेलजोल था। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले इस युवक के साथ युवती लापता हो गई थी।

गांव में हुई पंचायत के बाद युवती वापस आ गई थी और युवक को गांव छोड़ने का फरमान सुनाया गया था। परिजनों ने युवती को युवक से संबंध न रखने की सख्त हिदायत दी थी, इसके बाद भी परिजनों को शक था कि वह उससे मिलती है और फोन पर बात करती है।
विज्ञापन


सोमवार को युवती का भाई दिल्ली से घर आया हुआ था। उसने बहन को फोन पर युवक से बात करते देख लिया, जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए भाई ने घर में रखे तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया।

गांव में मंगलवार दोपहर इस घटना का शोर मचा तो पुलिस हरकत में आई। कांधला कोतवाली प्रभारी हरीशचंद्र जोशी ने बताया कि देर शाम पुलिस ने मृतक युवती के चाचा सरफराज की तहरीर पर युवती के भाई रजा के खिलाफ धारा 302, 201 की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें