फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः ऑनलाइन नौकरानी मंगाना पड़ा भारी, पांच मिनट में हुई फरार, मालिक ने पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 02 Nov 2019 08:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस के सारनाथ स्थित लोहियानगर फेज-2  निवासी शैलेष रंजन कुमार द्वारा ऑनलाइन नौकरानी बुकिंग के दौरान उचक्कों ने 40 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। नौकरानी आई और मालिक शैलेष के जाने के पांच मिनट बाद ही भाग गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शैलेष रंजन कुमार ने 31 अक्टूबर को दिल्ली की एक कंपनी जागृति मेट ब्यूरो से टर्म एंड कंडीशन पर ऑनलाइन नौकरानी की बुकिंग की। शनिवार की शाम अनिमा कुमारी (22) नाम की लड़की अनिल के साथ लोहियानगर कॉलोनी फेज-2 स्थित आवास पर आई।

टर्म एंड कंडीशन के अनुसार शैलेष रंजन ने 40 हजार रुपये एडवांस अनिल को दे दिया। इसके बाद अनिल ने कहा कि इस लड़की से गृहस्ती का कोई भी काम करवाइये। इसके बाद अनिल चला गया। उसके जाने के पांच मिनट बाद अनिमा भी चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें