फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने 3 लोगों पर बाल्टी से फेंका तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में वृंदावन थाना कोतवाली के अंतर्गत गांव धौरेरा स्थित गौशाला में सोमवार रात एक वृद्ध महिला ने गौशाला के तीन कर्मचारियों पर तेजाब डाल दिया। इससे तीनों लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन मार्ग पर धौरेरा स्थित हाथरसवाली श्रीकृष्ण गौशाला में कई कर्मचारी कार्यरत हैं। इसी गौशाला में करीब 60 वर्षीय राधा देवी भी रहती हैं। पिछले कई दिनों से महिला और कर्मचारियों के बीच अनबन चल रही है।

बताया गया कि सोमवार रात जब सभी कर्मचारी चारपाई पर सो रहे थे, तभी राधा देवी ने बाल्टी से रवि, भानु और राजेश पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन

तेजाब गिरते ही तीनों बुरी तरह झुलसे

तेजाब गिरते ही तीनों कर्मचारियों की चीखें निकल पड़ी। जान बचाने के लिए तीनों कर्मचारी भूमिगत पानी की टंकी में कूद पड़े। चीख सुनकर अन्य कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए।

तेजाब डालने के बाद आरोपी महिला ने अपने को कमरे में बंद कर लिया। लोग घटना में घायल तीनों कर्मचारियों को अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राधा देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध कर्मचारियों के परिचित दिनेश पाठक ने राधा देवी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के पीछे गौशाला की संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें