फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो के लिए पकड़ी 'चेन्नई एक्सप्रेस'

Thu, 04 Jul 2013 03:11 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो प्रोजेक्ट में किसी तरह की खामी न रहे इसके लिए प्रशासन पूरी तरत मुस्तैद है।
विज्ञापन


खबर है कि मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को और करीब से समझने के लिए लखनऊ मेट्रो सेल के अधिकारी नगर नियोजक रवि जैन और अधिशासी अभियंता ओपी मिश्र चेन्नई जाएंगे।

उम्मीद की जा रही है कि इससे लखनऊ में निर्माण के दौरान आने वाली परेशानियों से निपटने में मदद मिलेगी। ये अधिकारी पहले चेन्नई का दौरा करेंगे उसके बाद बंगलुरु भी जा सकते हैं।

मेट्रो सेल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि, वहां वे मेट्रो रेल की प्रगति में क्या-क्या समस्याएं आ सकती हैं, इसकी जानकारी वहां के अधिकारियों से लेंगे। वहां पर जो भी अड़चनें आ रही हैं, उनको देखा जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें:अखिलेश ने मेट्रो को दी हरी झंडी, अगले जून से दौड़ेगी

हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में पहले चरण के काम को हरी झंडी देने के बाद यह तय माना जा रहा है कि डीएमआरसी नवंबर से काम शुरू कर देगी।

नवंबर से शुरू होगा काम
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चाहते हैं कि जून, 2014 से मेट्रो शहर में दौड़ने लगे। पहले चरण में मेट्रो अमौसी से मुंशी पुलिया तक 23 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें कुल 21 स्टेशन होंगे जिसमें 3 भूमिगत और 18 एलिवेटेड (जमीन के ऊपर)।
विज्ञापन


ये होगा रूट
नार्थ-साउथ में अमौसी, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट नगर, कृष्णा नगर, सिंगार नगर, आलमबाग, आलमबाग बस स्टेंशन, दुर्गापुरी, चारबाग, हुसैनगंज, सचिवालय, हजरतगंज, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ विश्वविद्यालय, आईटी कॉलेज, महानगर, बादशाह नगर, लेखराज मार्केट, रामसागर मिश्र कॉलोनी, इंदिरा नगर, मुंशी पुलिया तक मेट्रो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें