फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशख़बरीः यूपी में अब 300 वर्ग गज तक नक्शा एक दिन में होगा पास

Thu, 07 Sep 2017 12:59 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
मकान - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
अलीगढ़। यदि आप मकान, दुकान या छोटा आशियाना बना रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। शासन से नया आदेश आ गया है कि अब 300 वर्ग गज तक के क्षेत्रफल का मकान बनवाने वालों का नक्शा एक दिन में ही पास हो जाएगा। नगर विकास विभाग ने इसका शासनादेश हाल ही में जारी किया है।
विज्ञापन


अब अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) से तीन सौ वर्ग गज का नक्शा पास कराने वालों को ज्यादा असुविधा नहीं होगी। इसमें आर्कीटेक्ट की ओर से बनवाए गए नक्शों को वरीयता मिलेगी ताकि कालोनी के सुनियोजित विकास को कहीं भी प्रभावित न होने दिया जाए। ये सुविधा एडीए और आवास विकास द्वारा विकसित वैध कालोनियों के भवनों के निर्माण में ही मिलेगी।

अवैध और अनियोजित तरीके से विकसित की जा रही कालोनियों में ये सुविधा नहीं मिलेगी। 300 वर्ग गज के ऊपर के निर्माण कार्य का नक्शा पास कराने के लिए नये निर्देश आ गये हैं। जिसमें आवेदन आने के बाद जेई और एई स्तर के अधिकारियों को नक्शा आवेदन जमा होने के बाद 15 दिन के अंदर निरीक्षण कर अपनी आख्या देनी होगी।
विज्ञापन


इस आख्या के बाद संबंधित विभागों से एनओसी तीन दिन के अंदर लेनी होगी। इसके बाद अगर निर्माण नियमानुसार है तो नक्शा पास होगा अन्यथा नहीं। फिलहाल एडीए में नक्शा पास करवाना मकान बनवाने से भी बड़ा काम हो गया है। 

शासन ने नया शासनादेश जारी कर दिया है। जिसमें 300 वर्ग गज का नक्शा अब एक दिन में पास करने का निर्देश दिया गया है। नियम और शर्तों को पूरा करने वाले आवेदकों को अब कोई दिक्कत नहीं होगी। एक दिन में इनका नक्शा पास हो जाएगा। 
-डीएस भदौरिया, सचिव एडीए।

शासन के निर्देश के अनुसार हर महीने आने वाले नक्शों को या तो स्वीकार कर पास कर लिया जाता है या उनमें अगर कोई खामी है तो आपत्ति लगा कर आवेदक को सूचित किया जाता है। आपत्ति का निस्तारण करने के बाद नक्शा पास कर दिया जाता है। ये कहना गलत है कि  650 नक्शे लंबित हैं। महीने में लंबित नक्शों की संख्या 20 से 25 से ज्यादा नहीं होती है। 
विज्ञापन

-निशा गोयल एडीए वीसी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें