फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली ने किया मौसम को ‘बीमार’

Thu, 07 Nov 2013 01:08 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर नोएडा वासियों की ओर से छोड़े गए पटाखों ने मौसम को बीमार कर दिया है। सामान्य दिनों के मुकाबले दीपावली के प्रदूषण स्तर में ढाई से चार गुना की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


सेक्टर-1 स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग, नोएडा की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार दिवाली से पहले हुई जांच में सल्फर डाई आक्साइड की मात्रा 8 (माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) थी जो कि दिवाली के दिन बढ़कर 38.46 हो गई।

जो कि सामान्य दिनों के मुकाबले चार गुणा से भी अधिक है। इसी प्रकार एनओटू दिवाली से पहले 31.66 (माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) थी जो कि दीवाली के दिन 79.57 हो गई।
विज्ञापन


दस माइक्रो ग्राम तक भार वाले कणों की संख्या 141 से बढ़कर 638.39 हो गई। वहीं, ध्वनि प्रदूषण 59.29 से बढ़कर 77.40 डेसीबल हो गया। हालांकि एसओटू और एनओटू को छोड़ अन्य प्रदूषण में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आयी है।

प्रदूषण नियंत्रण विभाग नोएडा के वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले वर्ष से ध्वनि प्रदूषण हालांकि कम हुआ है लेकिन सामान्य स्तर से यह बहुत अधिक था।

ध्वनि का स्तर दिन में सामान्य रूप से 65 डेसीबल और रात में 10 से सुबह 6 बजे के बीच 55 डेसीबल होना चाहिए। इस दीपावली के दिन ध्वनि का स्तर 77.40 डेसीबल दर्ज किया गया। पिछले वर्ष यह 82.77 डेसिबल था।


आरएसपीएम बढ़ने से दिक्कत
विशेषज्ञों ने बताया कि आरएसपीएम का स्तर इतना अधिक  होना लोगों के लिए हानिकारक है। विशेषकर दमे के मरीजों को दीपावली के दिन हुआ वायु प्रदूषण बेहद घातक साबित हो सकता है।
विज्ञापन


हालांकि, यह कुछ घंटों के लिए होता है लेकिन इस प्रदूषण से सांस लेने में दिक्कत और इरीटेशन जैसी समस्या हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें