फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल गेम्स का गवाह बनेगा नोएडा

Thu, 07 Nov 2013 01:03 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी 2016 में नेशनल गेम्स की गवाह बनेगी। आयोजन के दौरान होने वाले विभिन्न खेलों में से कुछ खेल नोएडा में होंगे। इसकी सैद्धांतिक अनुमति प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी है।
विज्ञापन


दरअसल, इतिहास में पहली बार उत्तर प्रदेश में 2016 नेशनल गेम्स होंगे। इसके संबंध में बुधवार को यूपी ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

सेक्टर-65 में आयोजित प्रेसवार्ता में यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव अंदेश्वर पांडे ने बताया कि नेशनल गेम्स के कुछ खेल नोएडा में होंगे, लेकिन कौन-कौन से खेल होंगे यह अभी निश्चित नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से सैद्धांतिक अनुमति मिल चुकी है। वहीं उन्होंने प्रदेश के अन्य राज्यों के मुकाबले खेलों में पिछड़ने के लिए कम बजट को जिम्मेदार बताया।

अंदेश्वर पांडे ने कहा कि प्रदेश खेल सुविधाओं के मामले में काफी पीछे है। जब तक खेल बजट में बढ़ोतरी नहीं होगी तब तक खेलों का विकास भी नहीं हो सकता।

सांसद सुरेंद्र सिंह नागर बने अध्यक्ष
प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने जिला ओलंपिक कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को की। इसके बाद जिले की समस्त खेल एसोसिएशन को अनुमति जिला ओलंपिक कार्यकारिणी देगी।

यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव अंदेश्वर ने इसकी जानकारी प्रेसवार्ता में दी। जिला ओलंपिक एसोसिएशन का अध्यक्ष सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को बनाया गया है।

इसके अलावा महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष ओमपाल नागर को नियुक्त किया गया है। कुल 25 सदस्यीय कार्यकारिणी में तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, चार संयुक्त सचिव शामिल हैं। अंदेश्वर पांडे ने बताया कि खेलों को मजबूती देने के लिए जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें