फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ने दिया एक और मौका

Sat, 02 Nov 2013 01:17 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) ने छात्रों को दाखिले का एक और मौका देने का निर्णय लिया है। इसके तहत दीपावली के बाद तीन दिन के लिए दाखिला प्रक्रिया खोली जाएगी।
विज्ञापन


कॉलेजों की मांग पर बढ़ाई गई सीटों पर दाखिले नहीं होने से चिंतित यूनिवर्सिटी ने दाखिला प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है।

दाखिले केवल बीए, बीएससी, बीएससी (एग्री) और बीकॉम के छात्रों के लिए खोले जाएंगे जो कि पहले ही रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

प्रक्रिया 6 से 8 नवंबर तक चलेगी। इच्छुक छात्र जिन कॉलेजों में सीटें खाली हैं उनमें दाखिला ले सकते हैं।

यूनिवर्सिटी प्रवक्ता ने बताया कि जो रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और दाखिला लेना चाहते हैं ऐसे छात्रों को एक मौका और दिया गया है। उन्होंने बताया कि दाखिले सिर्फ ट्रेडिशनल कोर्सेज में ही होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें