फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री न मिलने पर छात्रों का हंगामा

Sat, 21 Sep 2013 01:23 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी तकनीकी संस्थान के छात्रों ने डिग्री न मिलने पर एमटीयू परिसर में हंगामा किया। छात्रों ने वी वांट जस्टिस के नारे लगाए।
विज्ञापन


इससे पहले दीक्षांत समारोह के आयोजन स्थल पर भी इन छात्रों ने कई अधिकारियों को घेरते हुए अपनी समस्या रखी और इस मामले की शिकायत की।

एमसीए के इन छात्रों को पास होने के बाद भी न तो किसी सेमेस्टर की मार्कशीट मिली है न ही डिग्री, जिससे कई छात्रों की नौकरी भी खतरे में है।

दरअसल, इन छात्रों के संस्थान में फीस बढ़ोतरी की गई थी। शासन द्वारा फीस तय किए जाने के खिलाफ संस्थान ने कोर्ट की शरण ली।

इस पर अंतरिम स्टे दिया गया है कि छात्र अंतिम निर्णय आने तक एक निर्धारित रकम एमटीयू में जमा करें। साथ ही अंतिम निर्णय आने पर जो भी फैसला होगा, उसके मुताबिक कार्रवाई का आदेश दिया गया।

यदि फैसला छात्रों के हित में आया तो पैसे वापस दिए जाएंगे और यदि संस्थान के हित में आया तो पूरी रकम संस्थान को ट्रांसफर कर दी जाएगी।

बावजूद इसके एमटीयू ने छात्रों को राहत देते हुए पैसे न जमा करने की जगह सिर्फ बांड भरने का निर्देश दिया, लेकिन छात्रों ने बांड नहीं भरा, जिसके कारण उनकी डिग्री रोक ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज पूरे बैच के छात्र एमटीयू परिसर में जमा हो गए। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को पूरा मामला समझाते हुए उन्हें बांड भरने की सलाह दी। इसके बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें