फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन टैक्स के लिए उद्यमियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Sat, 21 Sep 2013 12:10 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा का वाणिज्य कर विभाग छोटे एवं मझोले उद्यमियों को ऑनलाइन टैक्स जमा करने के लिए प्रशिक्षण देगा। यह बात वाणिज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ने इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) के कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन


वहीं, बैंकों में मदद के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। इसी प्रकार विद्युत निगम छोटे एवं मझोले उद्यमियों को कनेक्शन देने, लोड बढ़ाने और अन्य कार्यों को समय सीमा में पूरा करने में सहायता करेगा।

आईआईए के बैनर तले शुक्रवार को ‘वर्तमान आर्थिक स्थिति और उसका असर’ विषय पर सेमिनार हुआ। सेक्टर 15ए क्लब में हुए कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के अपर आयुक्त वाणिज्य कर रवींद्र कुमार ने उद्यमियों से कहा कि ऑनलाइन टैक्स जमा करने में विभाग उनकी मदद करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे और उद्यमियों को अलग से सूचनाएं मुहैया करवाई जाएंगी, जिससे उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

उधर, विद्युत निगम के डीके जैन ने कनेक्शन से लेकर लोड बढ़ाने और घटाने के बारे में उद्यमियों को बताया। साथ ही, राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईए नोएडा चैप्टर की अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने की। सेमिनार में मंजूला मिश्रा, डॉ. चंचल वैष्णव, एसएस वालिया, एनके खरबंदा, मुकेश वैष्णव, अजय अग्रवाल और ईश्वर गिरि सहित बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें