फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुस कर लूट का प्रयास

Thu, 14 Nov 2013 01:58 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-26 में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के घर में मंगलवार दोपहर घुस कर लूटपाट का प्रयास किया। घर पर अचानक पहुंची डीलर की बेटी की चीख पुकार से डर कर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर नवीन जैन परिवार केसाथ सेक्टर-26 में रहते हैं। मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे उनके घर दो युवक मिठाई का डिब्बा लेकर पहुंचे।

उन्होंने मिठाई देने के बहाने घर में मौजूद नवीन की पत्नी किरण से गेट खुलवा लिया। गेट खुलते ही बदमाश चाकू दिखा कर उन्हें अंदर ले गए और लूटपाट करने के लिए उनकेसाथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


उसी दौरान नवीन की बेटी आ गई। घर में दो अजनबी युवकों को मां से मारपीट करता देख वह चीख पुकार करती हुई बाहर की तरफ निकली। पकड़े जाने के डर से बदमाश घर से बाहर भाग निकले।

सूचना पाकर नवीन जैन घर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पाकर थाना सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने नवीन की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश का दावा किया है। वहीं, एसपी सिटी योगेश सिंह ने बताया कि रिहायशी सेक्टरों में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए एक विशेष अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जायेगा। संवेदनशील सेक्टरों में गश्त बढ़ाई जायेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें