सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पीजीडीएम संस्थानों में दाखिलों के लिए छह राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं में से एक जैट के स्कोर पर 105 कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा।
इसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा के नौ प्रबंधन संस्थान शामिल हैं। 5 जनवरी को होने वाले जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 नवंबर तक चलेंगे।
दरअसल, पिछले कई साल से कैट समेत कई बड़ी प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं से जुड़ने वाले शिक्षण संस्थान और छात्रों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है लेकिन जैट स्कोर पर दाखिला देने वाले प्रबंधन संस्थानों की संख्या में इस साल गिरावट नहीं हुई है।
उधर, जैट पेपर का पैटर्न पिछले वर्षों की तरह ही रहेगा। इसमें वर्बल एंड लॉजिकल एबेलिटी, क्वांटिटेटिव एबेलिटी एंड डाटा इंटरप्रीटेशन और जनरल नॉलेज के सेक्शन होंगे।
18 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। 31 जनवरी को नतीजे जारी किए जाएंगे। जैट के लिए हेल्पलाइन 1800-103-9574 जारी कर दी गई है। परीक्षा नोएडा समेत 44 शहरों में आयोजित की जाएगी।