फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज: सीट फुल, दाखिले आज खत्म

Fri, 04 Oct 2013 12:54 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के निर्देश पर गवर्नमेंट पीजी डिग्री कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


यूजी की 14वीं और पीजी की 13वीं के बाद अब अगली मेरिट जारी नहीं की जाएगी। कॉलेज में सभी कोर्सेज की सीटें फुल हो गई हैं।

किसी छात्र द्वारा छोड़ी गई कोई सीट रही तो उस पर वेटिंग लिस्ट वाले छात्र को आज मौका दिया जाएगा। साथ ही कॉलेज की ओर से यूनिवर्सिटी को शुक्रवार शाम 4 बजे तक दाखिलों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करानी होगी।

शहर के पीजी कॉलेज और बादलपुर के गर्ल्स पीजी कॉलेज के साथ दादरी के एमबी डिग्री कॉलेज (एडिड) में भी दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म होनी है।

नए और पुराने छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन और रीकंसिड्रेशन प्रक्रिया भी बंद कर दी गई है। गवर्नमेंट और एडिड कॉलेजों के अलावा सभी प्रोफेशनल कोर्सों के लिए अगली मेरिट शुक्रवार को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, डिग्री कॉलेज में यूजी की कुल 1120 सीटों पर 5186 छात्रों ने दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन किया। इनमें बीए की 720 सीटों पर 2071, बीकॉम की 160 सीटों पर 1591, बीएससी बायो की 160 सीटों पर 618 और बीएससी मैथ की 80 सीटों पर 976 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था।
विज्ञापन


एमबी डिग्री कॉलेज, दादरी में 680 सीटों पर 3829 और बादलपुर पीजी कॉलेज में 560 सीटों पर 1786 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

सीटों की संख्या को देखते हुए हजारों छात्रों को इन कॉलेजों में दाखिला नहीं मिल पाया है। जिन कॉलेजों में शुक्रवार के बाद सीट खाली रहेंगी, उन पर फिलहाल यूनिवर्सिटी ने कोई निर्णय नहीं लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें