फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांस की धुनों पर होगा डांस फेस्टिवल

Sun, 06 Oct 2013 02:11 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया का सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक डांस-म्यूजिक फेस्टिवल ‘सनबर्न’ रविवार को गलगोटिया यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में होगा।
विज्ञापन


इसमें ऑस्ट्रेलिया की मशहूर डीजे नर्वो म्यूजिक परफॉर्मैंस देंगी। साथ ही डैश बर्लिन, पॉर्टर रोबिनसन और रैंक-वन जैसे नामी डीजे धमाकेदार ट्रांस म्यूजिक पेश करेंगे।

साथ ही भारत के भी कई डीजे अपनी धुनें बजाएंगे। ये प्रोग्राम रविवार को 2 से 10 बजे तक होगा। इसमें दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों के अलावा विदेशों से डांस-म्यूजिक के शौकीन हजारों से ज्यादा युवाओं के जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नोएडा में पिछले साल 7 अक्तूबर को अपनी तरह का यह पहला डांस फेस्टिवल हुआ था। इस साल यह फेस्टिवल ग्रेटर नोएडा पहुंचा है।

यहां थ्रीडी प्रोजेक्शन स्क्रीन वाले दो बेहतरीन स्टेजों पर डीजे ट्रांस म्यूजिक की वो धमाकेदार धुनें पेश करेंगे जो युवाओं की रगों में नशा बनकर दौड़ेंगी।

दुनिया को पीछे छोड़ धड़कने रोक देने वाले म्यूजिक के साथ कदमताल करती रंगीन रोशनी रात में सूरज निकलने जैसा अहसास दिलाएगी।

दोपहर दो बजे शुरू होने वाला कार्यक्रम शाम होते होते अपने पूरे जोश पर होगा। पिछले साल दुनिया के टॉप डीजे एफ्रोजैक ने ट्रांस का न भूलने वाला ऐसा म्यूजिक पेश किया था जो इस बार एक कदम आगे बढ़कर और यादगार शाम देगा।

इंटरनेशनल परफॉर्मैंस के बीच देसी डीजे ने भी अपने म्यूजिक की दीवानगी पेश करेंगे। इसके टिकट की ऑनलाइन बिक्री जारी है, जिसकी कीमत 1950 से 4000 रुपये के बीच है।
विज्ञापन


ये होगी व्यवस्था
कार्यक्रम के आयोजन में पुलिस की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है, इसमें दो एसओ, दस एसआई, 40 कांस्टेबल, दो दमकल टीम और दो फायरबिग्रेड की टीम तैनात रहेंगी। इसके अलावा स्थानीय थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें