फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर योजना को सीईओ की हरी झंडी

Thu, 10 Oct 2013 01:53 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में ट्रांसपोर्ट नगर की योजना को प्राधिकरण के सीईओ ने हरी झंडी दे दी है। बुधवार सुबह सीईओ ने योजना की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए।
विज्ञापन


इसके आवेदन फॉर्म 15 अक्तूबर से मिलेंगे और 07 नवंबर को तकनीकी बिड खुलेगी।

ट्रांसपोर्ट नगर में कुल 501 भूखंड हैं। अब तक प्राधिकरण सिर्फ 75 भूखंड ही लांच करने पर विचार कर रहा था।

ये भूखंड स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के लिए आरक्षित थे, मगर अब प्राधिकरण ने सभी भूखंडों को योजना में शामिल कर लिया है।

एक से लेकर 75 नंबर तक के भूखंड स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के लिए आरक्षित हैं, जबकि बाकी भूखंडों की योजना में अन्य भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि रेट में कोई रियायत नहीं दी गई है।

भूखंडों की दर 76 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर ही रखी गई है। स्थानीय ट्रांसपोर्टर 7600 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय करने की मांग कर रहे हैं।

इसका आवेदन फॉर्म सेक्टर एक स्थित पंजाब नेशनल बैंक और सेक्टर 18 स्थित एचडीएफसी बैंक से मिलेगा। पांच हजार रुपये कीमत का यह आवेदन फॉर्म 15 अक्तूबर से मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका टेंडर प्राधिकरण के संस्थागत विभाग में जमा करना होगा। सात नवंबर को इंदिरागांधी कला केंद्र में दोपहर बाद तीन बजे से बिड खुलेगी।

कीमत पर विरोध की तैयारी
नोएडा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन तय कीमत पर विरोध करने की तैयारी कर रहा है। इस बाबत बुधवार को एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक हुई।

एसोसिएशन के संयोजक वेदपाल चौधरी का कहना है कि 76 हजार के बजाए 7600 रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट रखा जाना चाहिए, तभी इस योजना को ट्रांसपोर्टर स्वीकार करेंगे। उन्होंने 15 अक्तूबर को प्राधिकरण का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें