फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू की जीत नोएडा में भी भुनाएगी एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनावों में शानदार जीत हासिल करने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इस कामयाबी को नोएडा में भुनाएगी। संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में केक काटकर डुसू जीत का जश्न मनाया। डिग्री कॉलेज के छात्र संघ चुनावों में अभी समय है, लेकिन डुसू की जीत से संगठन के कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं और मोदी का जादू चलने के सपने यहां भी संजोए जाने लगे हैं।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में सोमवार को एबीवीपी के जिला संयोजक अविनाश शर्मा और छात्र नेता पिंटू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और छात्रों ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर अविनाश ने कहा कि डुसू चुनावों की वोटिंग से पहले नरेंद्र मोदी के पीएम पद के उम्मीदवार बनने की घोषणा ने अहम भूमिका निभाई। डुसू की जीत युवाओं की इच्छा और सोच का संकेत है। अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कार्यकर्ता भी स्थानीय छात्र संघ चुनावों में नए जोश के साथ काम करेंगे।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) द्वारा छात्र संघ चुनावों की घोषणा के बाद चुनावी प्रचार-प्रसार में डुसू में एबीवीपी की जीत के हीरो नोएडा का दौरा कर अपने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करने भी आएंगे। जीत के जश्न के इस मौके पर संगठन के उपेेंद्र यादव, अनुज उपाध्याय, मोहित यादव, प्रदीप कौशिक, राहुल, चमन, मनीष शर्मा, अनिल यादव, आकाश, देवेंद्र, रूबी, कोमल आदि कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें