फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूलों में शुरू होगी मस्ती की पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। अगले महीने से शहर के सीबीएसई स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं। इसी के साथ स्कूलों में समर कैंप का आयोजन होगा। यह कैंप 15 दिन से एक महीने तक चलेंगे, जिस दौरान बच्चे पहाड़ों की सैर का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। स्कूल प्रिंसिपल अनुराधा शर्मा ने बताया कि इसके तुरंत बाद समर कैंप शुरू होगा, जो 15 दिन तक चलेगा। इसमें अन्य स्कूलों के बच्चे भी हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों को इस बार खेलकूद, डांस और म्यूजिक के अलावा रोबोटिक्स के बारे में भी सीखने का मौका मिलेगा। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में भी 11 मई से छुट्टियां शुरू होंगी। यहां भी समर कैंप की गतिविधियों को लेकर सोमवार को एक वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अनीता शाह ने बताया कि छुट्टियां 11 मई से शुरू होंगी, लेकिन एक्सट्रा क्लास होने के कारण 12वीं की क्लास जारी रहेगी। समर कैंप में सिर्फ स्कूल के बच्चे ही हिस्सा ले सकते हैं। वहीं जेनेसिस ग्लोबल स्कूल में 18 मई से छुट्टियों का दौर शुरू होगा। 20 मई से स्कूल में समर कैंप शुरू होगा, जो 7 जून तक चलेगा। इसके अलावा विश्व भारती स्कूल में मई के तीसरे हफ्ते से छुट्टियां शुरू होंगी। इसके बाद समर कैंप शुरू होगा, जिसमें म्यूजिक, योगा, आर्ट, खेलकूद और फाइन आर्ट आदि की क्लास चलेंगी। खेतान स्कूल में 21 मई से छुट्टियां शुरू होंगी। स्कूल प्रवक्ता बिंदु ने बताया कि इस दौरान बच्चों को पहाड़ों की सैर और ट्रैकिंग का अवसर मिलेगा।

सरोज खान से डांस सीखने का मौका
समर कैंप के दौरान बच्चों को सरोज खान से डांस सीखने का मौका भी मिलेगा। एक्सप्रेसवे स्थित जेनेसिस ग्लोबल में सरोज खान डांस एकेडमी की ओर से बच्चों को डांस ट्यूशन दिया जाएगा। स्कूल प्रिंसिपल प्रमोद शर्मा ने बताया कि डांस वर्कशॉप की शुरुआत सरोज खान करेंगी और पहले दिन बच्चों को उन्हीं से डांस सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें