फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी को गोली मार कर तीन लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पंजाबीबाग इलाके में रविवार शाम बाइक सवार चार बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मारकर उससे तीन लाख रुपये लूट लिए। गोली व्यवसायी की जांघ पर लगी है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परवेज यूसुफ (35) सपरिवार त्रिनगर इलाके में रहता है। उसकी करोलबाग में जूते का सामान बनाने की फैक्टरी है। रविवार शाम वह करोलबाग से तीन लाख रुपये लेकर चचेरे भाई सुभान खान (29) के साथ बस से रामपुरा बस स्टेंड पर उतरा। जहां से दोनों भाई पैदल ही घर के लिए रवाना हुए।
इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे। जिसमें से दो परवेज के पास पहुंचकर उससे बैग छीनने का प्रयास करने लगे। परवेज ने विरोध किया तो एक बदमाश ने पिस्टल से उसकी दाहिने जांघ पर गोली मार दी। बदमाश उसके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। पुलिस ने सुभान के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। सुभान ने पुलिस को बताया कि सभी बदमाश हेल्मेट पहने थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें