फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशांत दूसरी बार भी बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। अमर उजाला समूह के नोएडा स्थित कॉरपोरेट ऑफिस में आयोजित इन हाउस टेबल टेनिस टूर्नामेंट में निशांत शर्मा (आईटी) लगातार दूसरे साल चैंपियन बने। शनिवार को खेले गए फाइनल में उन्होंने अनुज त्यागी (कॉरपोरेट मार्केटिंग) को 21-8, 21-18 से हराया। रजत अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी। इसमें कॉरपोरेट व नोएडा यूनिट के एडिटोरियल, सिस्टम, मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस, प्रोडक्शन और अकाउंट विभागों से 26 प्रतियोगियों ने भाग लिया। पहले राउंड के मुकाबलों में जीते 13 खिलाड़ियों को शनिवार के मुकाबलों के लिए चुना गया। एक खिलाड़ी को वाइल्ड कार्ड से एंट्री दी गई। शनिवार को निशांत, अनुज, रजत व अंकित ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। निशांत ने रजत अग्रवाल और अनुज त्यागी ने अंकित गर्ग को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
तीसरे स्थान के लिए रजत अग्रवाल (एचआर) और अंकित गर्ग (मार्केटिंग) में मुकाबला हुआ। इसमें रजत अग्रवाल ने अंकित को 21-8, 21-9 से शिकस्त दी। विजेता खिलाड़ियों को रोलिंग ट्रॉफी के अलावा प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें