फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबिद इलेवन और हरी सिंह एकेडमी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। खोड़ा में चल रहे चौधरी मंटूरी यादव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में आबिद इलेवन फरीदाबाद की टीम और दूसरे मैच में हरी सिंह क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद विजयी रही।
विज्ञापन

प्री-क्वार्टर फाइनल में आबिद इलेवन फरीदाबाद और कार्ल हूबर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। आबिद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 243 रन बनाए। इसमें करतार सिंह ने 76 और दिनेश ने 75 रन बनाए। कार्ल हूबर की ओर से विपिन और अक्षय चौधरी ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कार्ल हूबर की टीम 208 रन पर ऑल आउट हो गई। आबिद इलेवन की ओर से विक्की यादव ने तीन विकेट और चंकी ने दो विकेट लिए। बेहतर प्रदर्शन पर करतार सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
दूसरी ओर क्वार्टर फाइनल मैच हरी सिंह क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद और सारा स्पोर्ट्स क्लब नोएडा के बीच हुआ। टॉस जीतकर सारा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जबकि पहले बल्लेबाजी करते हुए हरी सिंह की टीम 147 पर ऑल आउट हो गई। इसमें गौरव तोमर ने 30 रन और दीपक ने 28 रन बनाए। सारा की टीम की ओर से दीपक कुमार ने तीन विकेट और अमर जीत सिंह ने दो विकेट लिए। जवाब में सारा स्पोर्ट्स की टीम 128 पर ऑल ऑउट हो गई। गौरव को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें