फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध में नौ लोगों की ठंड से मौत

Mon, 31 Dec 2012 01:10 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध क्षेत्र में ठंड का कहर जारी है। रविवार को नौ लोगों की ठंड लगने से मौत हो गई। सबसे ज्यादा बहराइच में चार, श्रावस्ती में दो और बाराबंकी, सुल्तानपुर व अमेठी में एक-एक व्यक्ति की ठंड लगने से मौत की सूचना प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


फैजाबाद, अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र में खेत से लौटे एक ग्रामीण की ठंड लगने से मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में ठंड लगने से भर्ती कराए गए तीन लोगों की सांसें थम गईं। श्रावस्ती में भी ठंड से एक किशोर समेत दो ने दम तोड़ दिया।

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र के सफीपुर मजरे भटगवां निवासी संदीप यादव (19) की ठंड से मौत हो गई। सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली गांव निवासी अमीन के पुत्र मुस्तकीम (25) की शनिवार की देर रात ठंड लगने से मौत हो गई। उधर अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी राममिलन वर्मा की पत्नी हलबल (23) को शनिवार रात ठंड लग गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें