फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ में आतंकी गतिविधियों के लिए प्रयोग किया जा रहा था घर, एनआईए ने संपत्ति की कुर्क

Wed, 13 Sep 2023 08:39 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, उत्तर प्रदेश

सार

एनआईए को इनपुट मिला था कि इस घर का इस्तेमाल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के एक सक्रिय सदस्य द्वारा किया जा रहा था। आंतकी की पहचान मिन्हाज अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रही एक घर को कुर्क किया है। एनआईए को इनपुट मिला था कि इस घर का इस्तेमाल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के एक सक्रिय सदस्य द्वारा किया जा रहा था। अल-कायदा और अंसार गजवत-उल-हिंद आतंकी हमलों को अंजाम देने की फिराक में है, एनआईए ने इसके जवाब में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


एनआईए के अधिकारियों के मुताबिक, आंतकी इस घर का प्रयोग आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की तैयारी के लिए करता रहा था। आंतकी की पहचान मिन्हाज अहमद के रूप में हुई है, यह लखनऊ के दुबग्गा में अदनानपल्ला क्षेत्र में स्थित मकान नंबर 602/400 का उपयोग कर रहा था। मिन्हाज इस काम का उपयोग आईईडी और पेट्रोल बम के निर्माण समित विभिन्न गैरकानून गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहा था। संपत्ति मिन्हाज के पिता सिराज अहमद और उनकी मां और भाई के नाम पर पंजीकृत है।

लखनऊ के दुबग्गा में मिन्हाज का मकान था। इस घर की तलाशी लेने पर एनआईए टीम को पेट्रोल बम, कुकर जिसमें आईईडी आदि तैयार करने की सामग्री मिली थी जिससे इस आतंकवादी हमलों की तैयारी का पता चला था। दरअसल मिन्हाज, आदिल नबी तेली के साथ मिलकर काम कर रहा था जोकि अन्य आतंकवादी संगठन से जुड़े मूसा के साथ जुड़ा था। हालांकि मूसा सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 16 मार्च 2022 को मारा गया था। उधर इस मामले में मिन्हाज समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें