फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी इस्लामी आतंकियों के निशाने पर

Thu, 19 Dec 2013 09:05 AM IST
अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तानी और थाईलैंड बेस्ड इस्लामिक आतंकियों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


इन संगठनों से जुड़े लोग उन पर हमले की फिराक में हैं। फिलहाल थाईलैंड में निरुद्ध डी कंपनी का मुन्ना झींगरा उर्फ सलीम ने पाकिस्तान में अपने करीबियों से कहा है कि जेल से छूटते ही नरेंद्र मोदी की छुट्टी कर देगा।

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से मिले इस इनपुट पर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय से बरेली के डीएम और एसएसपी समेत सभी उच्चाधिकारियों को गोपनीय सतर्कता संदेश जारी किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के मुताबिक, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखपत्र अल कलाम वीकली में आतंकी सरगना मौलाना मसूद अजहर ने दावा किया है कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बने तो वे मौत के घाट उतार दिए जाएंगे।

अपने भारत विरोधी भाषण में जेयूडी चीफ हफीज मोहम्मद सईद ने कहा है कि मुसलमान इस बात की अनदेखी नहीं कर सकता कि अहमदाबाद दंगे के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुख्य दोषी के रूप में नरेंद्र मोदी को चिन्हित करने के बाद भी भाजपा ने उन्हें अपने प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में आगे बढ़ाया है।

इस सूचना के बाद राज्य सुरक्षा मुख्यालय में तैनात एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा ने अपने सतर्कता संदेश में कहा है कि नरेंद्र मोदी के दौरे, ठहराव और सार्वजनिक सभाओं के दौरान किसी भी अनहोनी की आशंका को खारिज करने के लिए उच्च स्तरीय सतर्कता बरती जाए एवं सभी ऐहतियाती सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।

बता दें कि नरेंद्र मोदी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। गत 20 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के तहत विशेष सुरक्षा शेड्यूल के तहत उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 20 दिसंबर को वाराणसी उनकी रैली में होनी है। उसके बाद जनवरी के दूसरे पखवाड़े से बरेली, मेरठ और गोरखपुर क्षेत्रीय एवं लखनऊ में राज्यस्तरीय बड़ी रैलियां प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें