फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो Vs नेताजी: यूपी के रण में चले जुबानी तीर

Fri, 24 Jan 2014 08:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की सरजमीं दो कद्दावर नेताओं के बीच जुबानी महाभारत की गवाह बनी। एक तरफ गोरखपुर के मानबेला में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी थे तो दूसरी तरफ वाराणसी के रामनगर में समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रधानमंत्री बनने का सपना संजोए मुलायम सिंह यादव।
विज्ञापन


मानबेला में भाजपा की शंखनाद रैली में जहां नरेंद्र मोदी ने मुलायम सिंह यादव पर जमकर हमला बोला वहीं वाराणसी में समाजवादी पार्टी की 'देश बचाओ, देश बनाओ' रैली में मुलायम ने मोदी पर तीखे वार किए।

नमो और नेताजी के बीच यह जुबानी महाभारत कैसी रही और दोनों ने एक-दूसरे पर क्या-क्या तंज कसे, स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें-

जुबानी महाभारत-1 (यूपी को गुजरात बनाने के मुद्दे पर)

नमो- नेताजी, यूपी को गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए। गुजरात का मतलब विकास की ओर बढ़ता विकसित राज्य है। आप यूपी को गुजरात नहीं बना सकते।

नेताजी- उत्तर प्रदेश को किसी भी हाल में गुजरात नहीं बनने दिया जाएगा।

जुबानी महाभारत-2

नमो- नेताजी, आपने उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का संकल्प ले रखा है, हम शपथ लेते हैं कि इस प्रदेश को आबाद करके रहेंगे।

नेताजी- गुजरात में आपने (नमो) किया ही क्या है, कत्लेआम और अत्याचार के सिवा। जब वहां कत्लेआम हो रहे थे तब रोक के बावजूद मैं अहमदाबाद पहुंचा था। जान की परवाह किए बगैर लोगों के बीच गया और मुस्लिम भाइयों ने कर्फ्यू तोड़ कर हमारा स्वागत किया। वहां महिलाओं को नंगा करके मारा गया था।

जुबानी महाभारत-3

नमो- गुजरात का मतलब 24 घंटे, 365 दिन बिजली, गांव-गांव, गली-गली बिजली। दस फीसदी से ज्यादा कृषि विकास दर, न की यूपी की तरह 3.4 फीसदी पर ही लुढ़क जाना। यूपी में कृषि विकास दर की ऐसी स्थिति ‘नेताजी’ की हैसियत का ही नमूना हो सकती है।

नेताजी- (यूपी में सपा सरकार से तुलना करते हुए) मोदी ने गुजरात में कितने लोगों को रोजगार दिया? कितने किसानों का कर्ज माफ किया? दवाई, पढ़ाई, शिक्षा, सिंचाई किसी प्रांत में मुफ्त है? कोई सरकार बेरोजगारी भत्ता बांट रही है?

जुबानी महाभारत-4

नमो- मैं जहां-जहां जाता हूं, बाप-बेटा (मुलायम सिंह-अखिलेश यादव) पीछा करते चले आते हैं।

नेताजी- भाजपा उस मोदी को गुजरात से बुलाकर हमें चुनौती दिलवा रही है, जिसके हाथ खून से रंगे हैं।
विज्ञापन

जुबानी महाभारत-5 (नौजवानों के बारे में)

नमो- कुदरती संसाधनों से संपन्न यूपी में सभी साधनों का सलीके से इस्तेमाल किया जाए तो यूपी और देशभर के नौजवानों को यहां रोजगार मिल सकते हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो नौजवानों के हित में कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी।

नेताजी- ये नौजवान हमारी ताकत हैं। (मोदी को ललकारते हुए) इन नौजवानों को चुनौती दोगे? इनके रहते उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाओगे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें