फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगरः अब फैल रहा है गैंगरेप का 'दंगा'

Tue, 01 Oct 2013 12:23 PM IST
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसा के दौरान महिलाओं की अस्मत लूटने के मामले अब सामने आ रहे हैं। बुढ़ाना राहत कैंप में रह रही दो और महिलाओं ने आठ लोगों को नामजद कराते हुए कई के खिलाफ गैंगरेप के मामले दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

अब तक हिंसा में गैंगरेप के पांच मामले सामने आ चुके हैं। फुगाना गांव निवासी एक महिला ने बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया कि 7-8 सितंबर की रात गांव के ही चार लोगों ने हिंसा के दौरान उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था।
वह चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन किसी को उस पर दया नहीं आई। इसी तरह फुगाना की ही एक और अन्य महिला ने चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उसका आरोप है कि गांव के उन चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया, जिन्हें वह भली-भांति जानती थी।
मिन्नतें करने के बाद भी उन्हें दया नहीं आई और उसकी आबरू को तार-तार कर दिया, जबकि उनके साथ आए करीब 15-20 लोगों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और परिजनों के साथ मारपीट की।
इन दोनों मुकदमों के अलावा तीन मामले रविवार को पहले ही फुगाना थाने में दर्ज किए जा चुके हैं। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि गैंगरेप के पांच मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें महिलाओं ने हिंसा के दौरान सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सभी मामलों की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें