फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी की जंग हार गई क्रिकेट कोच की पत्नी

Mon, 01 May 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिक्षिका स्वाति शर्मा की अंतिम यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।  क्रिकेट कोच विकास की पत्नी स्वाति ने भी रविवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।  परिवार में कोच का नौ वर्ष का बेटा ही बचा है।  पोस्टमार्टम की      कार्रवाई दिल्ली में होने के बाद  शाम को शव यहां पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम   मच गया। कार हादसे में चार लोगों की जान जा चुकी है। रविवार शाम को महिला का अंतिम संस्कार किया गया। दो दिन में एक ही  घर के भीतर से चार अर्थियां निकलने से पूरी साकेत कालोनी    में गम का माहौल है।
विज्ञापन


जनपद के क्रिकेट कोच विकास शर्मा की कार शुक्रवार रात देहरादून से वापस आने के दौरान छपार थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मोतीझील के पास पुलिया से  टकरा गई थी। हादसे में विकास शर्मा, बहन मंजू और ममेरे भाई संजय की मौत हो गई थी। कोच की पत्नी स्वाति को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया था। उसे यहां लेकर आए चिकित्सकों ने बताया कि स्वाति के दिल की धड़कनें चल रही है। डीएम ने चार डॉक्टरों के पैनल से महिला के सेहत की जांच कराई। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर करने की बात कही। तुरंत वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस  से स्वाति को दिल्ली रेफर किया गया। 24 घंटों से भी ज्यादा जिंदगी और मौत से जूझने के बाद    रविवार सुबह 7.30 बजे स्वाति शर्मा ने दम तोड़ दिया। 

पोस्टमार्टम की कार्रवाई दिल्ली में ही होने के चलते शाम को शव साकेत कॉलोनी पहुंचा। स्वाति  की मौत के बाद कोच के परिवार में हुई मौतों की संख्या चार हो गई है। स्वाती की मौत की सूचना  मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में मौजूद महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद, गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। एक ही घर में दो दिन में तीन अर्थियां निकलने से पूरी   साकेत कालोनी में गम का माहौल है। हर कोई पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटा है। स्वाति की मौत के बाद नौ साल के केशव को छोड़कर विकास का अपना परिवार पूरी तरह से खतम हो गया है।  हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग नम आंखों से उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें