फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली की जीनत ने जज बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया

विज्ञापन
17-खतौली के मोहल्ला देवीदास निवासी जज बनी जीनत परवीन अपने परिवार के साथ। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली की जीनत ने जज बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया
विज्ञापन

खतौली। नगर के प्रतिष्ठित परिवार हाजी शकील अहमद की पुत्री जीनत परवीन ने जज बनकर परिवार का नाम रोशन किया है। परिजनों और क्षेत्र की जनता को जीनत पर नाज है। उसने क्षेत्र का नाम रोशन कर दिखाया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला देवीदास निवासी जीनत परवीन ने प्रारंभिक दीनी तालीम की शिक्षा तबस्सुम अहमद तथा हिंदी और अंग्रेजी की शिक्षा उनके पिता के गुरु रहे शिक्षक भारत भूषण से मिली। इसके बाद उन्होंने नगर के बाल कुंज जूनियर हाईस्कूल से कक्षा पांच पास की। श्रीदेवी मंदिर कन्या इंटर कालेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा हासिल कर नगर में केके जैन डिग्री कालेज से बीए तथा मेरठ कालेज मेरठ से एलएलबी और एलएलएम की डिग्री प्राप्त की। विगत दिनों पीसीएस जे में उन्होंने 421 वीं रेंक प्राप्त की और साक्षात्कार में भी सफलता हासिल कर जज बनने का गौरव प्राप्त किया। नगर की रहने वाली जीनत परवीन खतौली की रहने वाली पहली जज बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें